सभी नदियों का बहाव पश्चिम से पूर्व की ओर होता है जबकि नर्मदा इन सबके विपरीत पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है।

“अरे! तुम तो उल्टी ही गंगा बहा रहे हो”Noida news
इस संवाद में उल्टी गंगा का आशय उस नदी से है जिसका बहाव अन्य सभी नदियों की अपेक्षा उल्टा है। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में मैखल पर्वत के अमरकंटक शिखर से उद्गमित नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली भारत की एकमात्र नदी है। नर्मदा नदी भारत की सबसे प्रमुख एवं लंबी नदियों में से एक है। इसका वर्णन रामायण, महाभारत जैसे कई पवित्र धर्म- ग्रन्थों में मिलता है। यह अपने उद्गम से पश्चिम की ओर लगभग 1,312 किमी. चलकर खंभात की खाड़ी, अरब सागर में विलीन हो जाती है। जबकि अन्य सभी नदियां बंगाल की खाड़ी में मिलती हैं। कुछ लोग तो इसे उल्टी गंगा भी कहते हैं।Noida news
वैसे तो ऐसा कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है कि क्यों बाकी सभी नदियों का बहाव पश्चिम से पूर्व की ओर होता है जबकि नर्मदा इन सबके विपरीत पूर्व से पश्चिम की ओर बहती है। पर कुछ किवदंतियां और कहानी ज़रूर प्रचलित है नर्मदा नदी के उल्टे बहने के लिए। जिसमें से एक कहानी है कि जब भगवान शंकर लोक-कल्याण हेतु तपस्या करने के लिए मैखल पर्वत पहुंचे तो उनके पसीने की बूंदों से एक कुंड बनाया गया। इसी कुंड में एक बालिका उत्पन्न हुयी जिसे नर्मदा का नाम दिया गया।Noida news
अगर प्रेम है गंगा, तो प्रेम में विश्वासघात है ये नदी
शंकर जी ने माघ शुक्ल सप्तमी पर उन्हें आज्ञा दी कि वह जल की अविरल धारा के रूप में देश के एक बड़े भूभाग में रव (आवाज) करती हुई बहे। इस पर नर्मदा द्वारा वर मांगने पर भगवान शिव ने नर्मदा के हर पत्थर को शिवलिंग सदृश्य पूजने का आशीर्वाद दिया तथा यह वर भी दिया कि तुम्हारे दर्शन से ही मनुष्य पुण्य को प्राप्त करेगा। इसीलिए नर्मदा के हर पत्थर को नर्मदेश्वर कहा जाता है। इस दिन को हम नर्मदा जयंती के रूप में भी मनाते हैं। साथ ही रव करने के कारण नर्मदा को रेवा भी कहा जाता है। किवदंतियों के अनुसार मैखल पर्वत पर उत्पन्न होने के कारण मैखल-सुता भी एक नाम है नर्मदा का।Noida news