यूपी में होगी फिल्म की शूटिंग

सत्तर के दशक में रिलीज हुई संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर स्टार की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के रीमेक की शूटिंग 9 जुलाई से लखनऊ में शुरू हो रही है| दिनश विजन की इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लीड रोल प्ले करेंगे यानी पति के रोल में नजर आएंगें तो वहीं उनके साथ इसमें भूमि पेडनेकर और साथ ही स्टूडेंट ऑफ द इयर 2 में श्रेया के किरदार से सबका दिल जीतने वाली अनन्या पांडे भी नजर आएंगी| इन तीनों ने अपने सभी पेंडिंग प्रोजेक्ट्स पूरे कर लिए हैं ताकि इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर सकें|
“पति, पत्नि और वो” में नजर आएंगी भूमी
बता दें कि फिल्म में अनन्या वह किरदार निभा सकती हैं जिसे ऑरिजनल मूवी में रंजीता कौर ने अदा किया था. वहीं भूमि को लेकर सुनने में आ रहा है कि वो विद्या सिन्हा वाले रोल को प्ले करेंगीं. पुरानी फिल्म की कहानी मुंबई में सेट थी पर इस रीमेक का बैकड्रॉप यूपी में रखा जाएगा. भूमि-अनन्या का कैरेक्टर गेटअप जल्द ही सामने आएगा|