विधायक प्रणव चैम्पियन पर गिरी गाज, पार्टी से निकाले गए प्रणव चैम्पियन
उत्तराखंड के खानपुर से विधायक प्रणव चैंपियन का तमंजे पर डांस करना महंगा पड़ गया. बीजेपी ने पार्टी से उनकी छुट्टी कर दी है. विधायक प्रणव चैंपियन का बीते दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह नशे में धूत होकर बंदूक लहराते हुए डांस कर रहे थे. वीडियो वायरल होने के खूब हंगामा हुआ. प्रदेश बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व से कार्रवाई की सिफारिश की थी. शुक्रवार को केंद्रीय नेतृत्व ने प्रणव को पार्टी से निकाल दिया.
यह पहला मामला नहीं है जब प्रणव चैंपियन ने पार्टी की किरकिरी करवाई हो. इससे पहले भी कई बार विवादित बयानों के चलते पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर चुके हैं. लेकिन इस बार अपनी बोली से नहीं बल्कि शराब के नशे में हाथों में 4-4 बंदुकें लेकर प्रणव चैंपियन ने हंगामा खड़ा किया है.read more:

0 Comments