इस बर्बर हमले में 35 नागरिकों की मौत हुई, जिनमें से ज़्यादातर महिलाएं थीं।’ राष्ट्रपति ने 48 घंटों के लिए पूरे राज्य में शोक की घोषणा की है।

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके में आतंकवादी हमले में 35 लोगों की मौत हो गई। सुरक्षाकर्मियों द्वारा जवाबी कारवाई में 80 आतंकवादी भी मारे गए। बुर्किना फासो के पास साहेल क्षेत्र के अर्बिन्द शहर में यह हमला कई घंटों तक चलता रहा। साथ ही जवाबी कारवाई के वक्त सुरक्षाकर्मियों के 7 सदस्य भी मारे गए। बुर्किना फासो की सेना ने बताया कि यह जंग सुबह सुबह आतंकवादीयों द्वारा शुरु कर दी गई थी। यह आतंकी हमला अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के लिए पिछले 5 सालों की सबसे बड़ी आतंकी घटना है। 
बुर्किना फासो में आतंकवादी हमले में 35 लोगों की मौत और 80 आतंकवादी ढेर...
देश के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘हमारे सैनिकों की बहादुर तरीके से कार्रवाई की और 80 आतंकवादियों मार गिराए। इस बर्बर हमले में 35 नागरिकों की मौत हुई, जिनमें से ज़्यादातर महिलाएं थीं।’ Read More