हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी को गुरूवार को फरीदाबाद में गोली मार दी गई है।
हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता विकास चौधरी को गुरूवार को फरीदाबाद में गोली मार दी गई है। चौधरी को उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी कार में यात्रा कर रहे थे। खबरों के मुताबिक विकास चौधरी जिम से बाहर आकर जैसे ही अपनी कार में बैठे उन पर अज्ञात लोगों ने गोलियों से हमला कर दिया।noida news noida news
विकास चौधरी जब अपनी कार के अंदर बैठे थे तो अज्ञात लोगों ने उन पर लगभग 8-10 राउंड फायर किए। उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां बाद में उनकी मौत हो गई। कांग्रेस नेता विकास चौधरी पर गोलियां चलाने वाले लोगों की पहचान पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है।noida news noida news noida news noida news
हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा, “यहां जंगल राज है, कानून का कोई डर नहीं है। कल ही इस तरह की घटना हुई थी, जहां छेड़छाड़ का विरोध करने वाली एक महिला को चाकू मार दिया गया था। इसकी जांच होनी चाहिए।noida news noida news noida news noida news noida news
कौन हैं विकास चौधरी
विकास चौधरी हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता थे। विकास कुछ साल पहले ही इनेलो (इंडियन नेशनल लोक दल) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के गुट का बताया जाता था। विकास के इनेलो छोड़ने के पीछे फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलना वजह बताई जा रही थी। माना जा रहा था कि इस बार विकास, फरीदाबाद सीट से चुनाव लड़ सकते थे।noida news noida news noida news

0 Comments