17 वीं लोकसभा के पहले सत्र में नीतीन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, हरसीमरत कौर, रमेश पोखरियाल, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी आदि ने सदस्यता ग्रहण की।

नई दिल्ली: 17 वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो गई है। सत्र की शुरुआत नवनिर्वाचित सांसदों की शपथ के साथ हुई है और सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सदन के मुखिया के रूप में शपथ ली है और उनके बाद राजनाथ सिंह और फिर अमित शाह ने सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। अमित शाह पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। इससे पहले जब मोदी शपथ लेने आए तो पूरा सदन ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा।noida news
17वीं लोकसभा का सत्र शुरू, सांसद ले रहे शपथ,
इनके बाद नीतीन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, हरसीमरत कौर, रमेश पोखरियाल, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी आदि ने सदस्यता ग्रहण की।
इस लोकसभा में भाजपा के कईं नवनिर्वाचित सांसद हैं जो पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं और इनमें सन्नी देओल, रवि किशन और तेजस्वी सूर्या शामिल हैं जो संसद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने पहुंचे। बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे तेजस्वी सूर्या ने कहा कि यह एक महान संस्थान है जिसने देश का कल, आज और कल बनाया है। मैं इसमें उन लोगों के प्रति गहरे सम्मान के साथ प्रवेश कर रहा हूं जिन्होंने मुझे चुना है।
इससे पहले राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री और अन्य सांसदों की मौजूदगी में प्रोटेम स्पीकर के रूप में टीकमगढ़ से भाजपा सांसद वीरेंद्र कुमार को शपथ ग्रहण करवाई।