स्वरा भास्कर ने पाकिस्तानी फैन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- ‘भाईसाहब! कहना पड़ेगा कि पाकिस्तानियों के जैसे कोई दुहाइयां नहीं देता। इतनी इज्जत से ऐतिहासिक तंज। आप भले ही मैच हार गए हों लेकिन आपने आज ट्विटर और भारतीयों का दिल भी जीत लिया। इसमें पाकिस्तान से नफरत करने वाले भारतीय संघी भी शामिल हैं।’ स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर उनके फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इससे पहले स्वरा भास्कर ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का मजाक उड़ाते हुए ट्विटर पर लिखा था कि, ‘पाकिस्तानी फैंस बहुत हार्ड हैं, इनकी टीम बेचारी पिट ना जाए घर पहुंचते।’ आपको बता दें भारत से हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का उसके मुल्क के अलावा भारत में भी जमकर मजाक बन रहा है। पाकिस्तानी टीम के खिलाफ सोशल मीडिया पर मीम्स का बाढ़ आ गई है।noida news
0 Comments