वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो के शासन से त्रस्त तीस हजार लोगों ने शनिवार को पड़ोसी देश कोलंबिया में शरण ली। संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों के अनुसार भुखमरी और जीवन की मूलभूत सुविधाओं के अभाव में वेनेजुएला के चालीस लाख लोग पिछले चार सालों में देश छोड़ कर जा चुके हैं।
मदुरो प्रशासन ने गत फरवरी के बाद शनिवार को जैसे ही देश की सीमाएं खोली, वेनेजुएला निवासियों में देश छोड़ने के लिए भगदड़ मच गई।[Read more:]

0 Comments