अपने बेबाक बात रखने के अंदाज को लेकर फिल्मकार अनुराग कश्यप अकसर विवादों में रहते हैं।

अपने बेबाक बात रखने के अंदाज को लेकर फिल्मकार अनुराग कश्यप अकसर विवादों में रहते हैं। पिछले दिनों वो बेटी को मिली धमकी को लेकर चर्चा में थे। बेटी को मिली धमकी को लेकर अनुराग ने इसकी शिकायत सीधे पीएम मोदी से की थी। जिस पर लोगों ने उनको सलह दी थी कि इसकी शिकयत वो पुलिस में करें न की पीएम मोदी से कहें। इस बार अनुराग ने तापसी को लेकर कहा कि अभिनेत्री तापसी पन्नू के भीतर एक बेहद प्यारा दोस्त पाया है। उन्होंने एजेंसी को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। बता दें कि बॉलीवुड में डेब्यू से काफी समय पहले तापसी पन्नू ने कॉलेज के एक कॉम्पटिशन में डांस किया था, जिसके जज अनुराग कश्यप थे। उस समय तापसी एक साधारण लड़की की तरह थीं, लेकिन अब वह अनुराग के साथ एक नाटक में काम कर रही हैं।Noida News