ईरान ने अमेरिका के शक्तिशाली RQ-4 ग्लोबल हॉक सर्विलांस ड्रोन को मार गिराया था।

ईरान ने अमेरिका के शक्तिशाली RQ-4 ग्लोबल हॉक सर्विलांस ड्रोन को मार गिराया था। इसके बाद राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की मंजूरी दे दी थी, लेकिन देर रात तक उन्होंने आदेश वापस भी ले लिया था। ईरान ने अमेरिका के गिराए ड्रोन की तस्वीरें भी जारी की। अमेरिका का यह शक्तिशाली ड्रोन पानी और कोस्टल एरिया में सर्विलांस में सक्षम था। हर तरह के मौसम और दिन-रात किसी भी समय ड्रोन के जरिए उच्च गुणवत्ता वाले तस्वीरें लेने में भी ड्रोन सक्षम था। जानें इस ताकतवर ड्रोन की शक्ति और सामर्थ्य की पूरी कहानी…
अमेरिका का यह ताकतवर ड्रोन 60 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ने में सक्षम है। आम तौर पर किसी कमर्शल एयरलाइन की औसत ऊंचाई पर उड़ने की क्षमता से यह लगभग दोगुना है।
इस ड्रोन की ताकत लगातार उड़ान भरने में सक्षम होना भी है। 32 घंटे तक लगातार यह ड्रोन 574.12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। इस दौरान यह ड्रोन करीब 16 हजार किलोमीटर का एरिया कवर कर सकता है।Noida news
इस ताकतवर ड्रोन की लागत पर भी अमेरिका ने बेहिसाब पैसा खर्च किया था। 2011 में अमेरिकी सेना के अनुसार, इसे बनाने में 176 मिलियन की रकम खर्च हुई थी। गवर्नमेंट अकाउंटिबिलिटी ऑफिस के अनुसार, ग्लोबल हॉक सर्विलांस ड्रोन के निर्माण और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने में 220 मिलियन डॉलर से अधिक का खर्च किया।