विश्व कप 2019: आज होगी बल्लेबाजों पर नज़र, बारिश के कारण मैच रिजर्व डे पर आज खेला जाएगा
दो बार के चैंपियन रहे भारत के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मंगलवार मुकाबला हुआ लेकिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका बाकी बचा मैच बुधवार को यानि आज खेला जाएगा, आपको बता दें कि बाकी का मैच बुधवार को रिजर्व डे को खेला जाएगा. मतलब न्यूजीलैंड टीम अपनी पारी 46.1 ओवर में 211 रन से आगे शुरू करेगी
आपको बता दें कि एक ही विश्व कप में रिकॉर्ड पांच शतक जड़ने के बाद रोहित शर्मा के प्रशंसकों में बेशुमार बढ़ोत्तरी हो गई है उनके प्रशंसकों की लंबी सूची में अभिनेत्री और सांसद किरण खेर भी शामिल हैं, जिन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर टीम इंडिया के न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हराने की उम्मीद जताई. उनकी पोस्ट रोहित शर्मा के लिए खास है क्योंकि उन्होंने इसमें कई अन्य लोगों की तरह रोहित को “शर्मा जी का बेटा” कहा है.
साथ ही read more:

0 Comments