उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदरसों में प्रवेश के कुछ बदलाव का आदेश दिया है

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक की इस दौरान उन्होंने सभी वर्गों से जुड़े कल्याण विभागों की योजनाओं का जायजा लिया! इस दौरान उन्होंने अल्पसंख्यकों के लिए चल रहे मदरसों की तालिम और प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा भी की और कुछ बदलाव को लेकर सभी अफसरों को आदेश दिया!
मदरसों के लिए यह कैसा बयान दे गए योगी आदित्यनाथ?
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मदरसों में प्रवेश के कुछ बदलाव का आदेश दिया है! जिसे बहुत जल्द लागू किया जाएगा! आदेश के मुताबिक मदरसों में गणित और विज्ञान पढ़ाने वाले अध्यापकों का उर्दू जानना जरूरी नहीं होगा! आसान शब्दों में हम इसे ऐसे कह सकते हैं कि जो अध्यापक मदरसों में विज्ञान और गणित पढ़ाएंगे उनके लिए बिल्कुल जरूरी नहीं है कि उन्हें उर्दू आती हो यानी जिन्हें उर्दू लिखने और पढ़ने नहीं आती है तब भी वह मदरसों में गणित, विज्ञान या और विषयों की शिक्षा दे सकते हैं!
मदरसों की शिक्षा पद्धति में कुछ अहम बदलाव किए जाएंगे, इससे मदरसों के बच्चों को उच्च कोटि की शिक्षा मिलेगी,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मदरसों की शिक्षा में बदलाव करने का बड़ा फैसला लेकर एक पहल की है! जिससे मदरसों की शिक्षा पद्धति में एक जरूरी बदलाव हो सके और वहां पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके! साथ ही योगी ने अफसरों को आदेश दिया है कि मदरसों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करवा|read more: