केंद्र सरकार ने इसरो के वैज्ञानिकों की काटी तनख्वाह, अब नहीं मिलेगी प्रोत्साहन राशि
जहां एक और इसरो के वैज्ञानिक एक के बाद एक सफल परिक्षण कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर भारत सरकार उनकी सैलरी में कटौती का फरमान जारी कर रही है आपको बता दें कि इसरो के वैज्ञानिक चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग में लगे हैं और दिन रात एक कर रहें है
केंद्र सरकार ने 12 जून 2019 को जारी एक आदेश में कहा है कि इसरो वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को साल 1996 से दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि के रूप में मिल रही प्रोत्साहन अनुदान राशि को बंद किया जा रहा है.
जारी किए गए आदेश में लिखा था कि 1 जुलाई 2019 से यह प्रोत्साहन राशि बंद हो जाएगी इस जारी आदेश के बाद इसरो के सभी वैज्ञानिकों की तनख्वाह नहीं काटी जाएगी. इस आदेश से केवल D, E, F और G श्रेणी के वैज्ञानिकों को यह प्रोत्साहन राशि अब नहीं मिलेगी read more:

0 Comments