केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान के चलते देश में आबादी तेजी से बढ़ती जा रही है
बढ़ती आबादी को धर्म से जोड़ते हुए उन्होंने बहुत विवादित बयान दिया है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द बनाने की जरूरत बताई है उनका मानना है कि सन 1947 की तरह ही देश एक बार फिर से विभाजन की कगार पर खड़ा है अपने बयान को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों को आपसी मतभेद मिटा कर इस विषय पर विचार करना चाहिए, और केंद्र सरकार को इसमें पहल करनी चाहिए.
जनसंख्या विस्फोट हिंदुस्तान की कई जगह से स्थिति बिगड़ रहा है. भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खराब अर्थव्यवस्था इसी की देन है, हाल ही में हिंदुस्तान के सामने सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है और बेरोजगारी का मूल कारण बढ़ती जनसंख्या है, अगर इस पर जल्द से जल्द कानून नहीं लाया गया तो देश 1947 की तर्ज पर विभाजन की तरफ बढ़ रहा है.
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का यह भी मानना है कि जनसंख्या नियंत्रण पर धार्मिक व्यवधान के चलते देश में आबादी तेजी से बढ़ती जा रही है, पहले भी कई नेता इस पर स्वीट कर चुके हैं| गृह मंत्री भी इस पर कई ट्वीट कर चुके हैं, उन्होंने पिछले महीने ट्वीट किया था कि बढ़ती जनसंख्या और उसके अनुपात में घटते संसाधन को कैसे झेल पाएगा हिंदुस्तान? बढ़ती जनसंख्या हर तरह से हिंदुस्तान के लिए घातक है

0 Comments