बीजेपी ने जीडीएस सरकार को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के बदले में सीएम की कुर्सी ऑफर की
कर्नाटक के घमासान में एक नई कहानी लिखी नजर आ रही है सूत्रों की बात को सही माने तो बीजेपी ने जीडीएस सरकारको कांग्रेस से गठबंधन तोड़ने के बदले में सीएम की कुर्सी ऑफर की है। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार जेडीएस और भाजपा के बीच एक गुप्त बैठक हुई है, जिसमें इसी मुद्दे पर बातचीत के दौरान जेडीएस को मुख्यमंत्री पद देने की पेशकश की गई है। कहा जा रहा है कि इस बैठक में भाजपा नेता ईश्वरप्पा, जेडीएस नेता तारा महेश और भाजपा नेता मुरलीधर राव भी शामिल थे। शहर के नामी-गिरामी कुमारकृपा गेस्ट हाउस में यह बैठक 40 मिनट तक चली।
लेकिन जेडीएस नेता तारा महेश ने सफाई देते हुए अपनी बात कही और उन्होंने आगे कहा कि यहां पर सिर्फ अपने क्षेत्र के कुछ कार्यों के लिए आए थे और इसलिए उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की! मुख्यमंत्री पद की पेशकश पर जेडीएस नेताओं ने किसी भी गतिविधियों से इनकार किया है और कहा है कि यह सिर्फ एक नॉर्मल मुलाकात थी इसके अलावा कुछ नहीं था बैठक के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे है read more:

0 Comments