किसानों ने आरोप लगाया है कि आजम खां और आले हसन ने अवैध रूप से उन्हें हिरासत में लिया

लखनऊ: अपने विवादित बयानों को लिए मशहूर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर से सांसद आजम खान पर गिरफ्तारी की तलवारें लटक रही है. दरअसल, आजम खान ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपने करीबी पूर्व क्षेत्राधिकारी (सीओ) आले हसन खान के सहयोग से मौलाना अली जौहर विश्वविद्यालय के लिए कई सौ करोड़ रुपये कीमत की जमीनें हड़प लीं.
आजम खान के विवादित बयान
इस संबंध में रामपुर के अजीमनगर थाने में आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है. खबरों के मुताबिक आजम खान पर जबरन जमीन कब्जाने के लिए दो दर्जन से अधिक किसानों को गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखवाने और प्रताड़ित करने का आरोप है. रामपुर के पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा है कि 26 किसानों ने आरोप लगाया है कि आजम खान और आले हसन ने अवैध रूप से उन्हें हिरासत में लिया और उनकी कई हजार हेक्टेयर जमीन हासिल करने के लिए जाली कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला.read more: