करतापुर कॉरिडोर पर भारत- पाकिस्तान के बीच चल रही है बैठक
अटारी वाघा बॉर्डर पर भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल अटारी बॉर्डर पहुंच गया है 20 सदस्यीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. मोहम्मद फैजल कर रहे हैं भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य भी सीमा पर पहुंच गए है इसका नेतृत्व संयुक्त सचिव (आंतरिक सुरक्षा) एससीएल दास और विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव दीपक मित्तल कर रहे हैं

आपको बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर खोले जाने की तारीख तय है. इसे 22 नवंबर को होने वाली गुरु नानक की 550वीं जयंती से पहले शुरू होना है लेकिन तैयारियां अभी भी जारी है भारत ने अपने हिस्से के काम को तेजी से निपटाया है, लेकिन पाकिस्तान लगातार पेच फंसा रहा है और ननकाना साहिब में पवित्र दर्शन की राह में रोड़े अटका रहा है read more:

0 Comments