यूपी के कन्नौज में मां पर लगा कलंक,7 महीनें के बच्चें का घोंटा गला
यूपी के कन्नौज में ममता को कलंकित करने वाला एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपने ही आठ महीने के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर उसकी हत्या कर दी
मामला कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया का है. जहां ममता कलंकित हो गई. शुक्रवार को एक मां ने अपने 7 महीने के बच्चे का गला घोटकर मार डाला . बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 7 माह के अहमद को उसकी मां नुकसार ने अपने ही बेटे की गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. बच्चे की मौत की सूचना आसपास के लोगों में पहुंची तो इलाके में सनसनी फैल गई

अपनी मां की इस हैवानियत को पास ही खड़ी उसकी 4 साल की बेटी देखती रही बेटी ने वारदात को बयां करते हुए बताया कि मम्मी ने भाई का गला दबा दिया और उसको मार दिया
ऐसे में जिसने भी इस मां की इस हैवानियत की कहानी सुनी वह सन्न रह गया. वहीं महिला और उसकी सास के बीच कुछ अनबन की बात भी सामने आ रही है. बेटी का कहना है कि मां ने ही मेरे भाई का गला दबाया और उसको मार दिया. वहीं परिजनों का आरोप है कि आरोपी मां अक्सर बच्चों से मारपीट करती थी.Read More:

0 Comments