इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जेसन रॉय ने अंपायर के निर्णय पर नाराजगी जाहिर की थी
इंग्लैंड में खेले जा रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का खुमार अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। 14 जुलाई को वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाना है, जिसमें इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। फाइनल से पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को एक बड़ा झटका लगा है।
इंग्लैंड औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जेसन रॉय ने अंपायर के निर्णय पर नाराजगी जाहिर की थी। जिसके चलते आईसीसी ने उन पर जुर्माना लगाया था। आईसीसी के मुताबिक रॉय ने आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-1 का उल्लंघन किया है। जिसके कारण उनकी मैच फीस में 30 प्रतिशत की कटौती की गई है। मैच के 19वें ओवर में पेट कंमिस की गेंद पर आउट दिए जाने के बाद रॉय ने ऑन-फील्ड अंपायर मारियस इरास्मस और कुमार धर्मसेना, तीसरे अंपायर क्रिस गैफनी और चौथे अंपायर अलीम दार पर नाराजगी जाहिर की थी। read more:

0 Comments