मिशन चंद्रयान-2 का काउंटडाउन होगा शुरु, ISRO ने दी जानकारी

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के मिशन चंद्रयान के उल्टी गिनती होगी शुरु

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र  के मिशन चंद्रयान-2 की उल्‍टी गिनती रविवार से शुरू हो जाएगी ऐसे में इसरो प्रमुख  ने बताया कि इस मिशन के 20 घंटे के काउंटडाउन की 14 जुलाई को सुबह 6.51 बजे से शुरू हो जाएगी और 15 जुलाई को 2 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन सेंटर से लॉन्च किया जाएगा
isro,chandrayan
भारत के सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क रॉकेट से इसे लॉन्च किया जाएगा, जिसे बाहुबली नाम दिया गया है रॉकेट का वजन 640 टन है जो कि अब तक का सबसे ऊंचाई वाला लॉन्चर है इसकी ऊंचाई 44 मीटर है जो कि 15 मंजिली इमारत के बराबर है यह रॉकेट चार टन वजनी सेटेलाइट को आसमान में ले जाने में सक्षम है इसमें तीन चरण वाले इंजन लगे हैं
चंद्रयान-2 को 6 या 7 सितंबर को चांद की सतह पर उतरने का अनुमान लगाया गया है चंद्रयान-2 भारत का अति महत्‍वाकांक्षी मिशन है चंद्रयान-2 अपनी तरह का पहला मिशन है जो चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के उस क्षेत्र के बारे में जानकारी जुटाएगा जो अब तक अछूता है|read more:

Post a Comment

0 Comments