मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेजा..
अभी कुछ दिनों से राजनीतिक बाजार गर्म चल रहा है, सबसे ज्यादा सुर्खियां इस्तीफा देने वाले विधायकों की खबरें बटोर रही हैं, कर्नाटक और गोवा के कई विधायकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है, और अब कांग्रेसी नेता सिद्धू ने भी इस्तीफा दे दिया है, कर्नाटक में कई नेताओं ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि यह लोग हमारे विधायकों को खरीद रहे हैं, और अभी भी यहां विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की जा रही है! तो क्या नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में भी यह राजनीतिक नेता यही राय रखते हैं, क्योंकि इस्तीफा देते ही सिंह सिद्धू को एक पार्टी से जॉइन करने का ऑफर आ गया. उन्हें आम आदमी पार्टी जॉइन करने का ऑफर मिला है.

पंजाब की सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव के बाद ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया था. लेकिन अब नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को इस्तीफा सौंपने की बात कर रहे हैं read more:

0 Comments