चीन के शेनडॉन्ग प्रांत में नया नियम लागू किया गया है।

चीन के शेनडॉन्ग प्रांत में नया नियम लागू किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, नया नियम लोगों का असामाजिक व्यवहार रोकने के लिए लागू किया गया है। इसका पालन चीन के कई शहरों में किया जाएगा। हालांकि जुर्माना कितना भरना होगा यह स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। चीन में 2019 के लिए नए नियमों की घोषणा की गई थी जिसे हाल ही में लागू कर दिया गया है।
china make panelity rules for shirtless man
नए नियम के मुताबिक, सार्वजनिक जगह पर कमर तक कपड़े उतारने पर जुर्माना भरना होगा। यहां तक कि स्थानीय स्वीमिंग में नहाते वक्त भी इसका ध्यान रखाना होगा। एक चीनी अधिकारी के मुताबिक, नए नियमों को लागू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि लोगों को शिक्षित करना है। हम चाहते हैं लोग नियमों का पालन करें और बुरे व्यवहार को सुधारें। नया नियम चीन के जीनान शहर में लागू किया गया है जबकि शेनयांग, हंडान और तियानजिन में पहले ही यह जुर्माना वसूला जा रहा है।
नए नियम के मुताबिक, स्थानीय झरनों में पैर या कपड़े धोते हुए पाए जाने पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। सार्वजनिक जगह पर थूकने और जेब्रा कॉसिंग के अलावा भीड़ के बीच रास्ता पार करने पर भी जुर्माना भरना होगा। नया नियम लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर यह लोगों के बीच बहस का विषय बन गया। चीनी सोशल मीडिया वीबो पर एक यूजर ने लिखा- read more: