आज बॉलीवुड के ऐसे दिग्गज अभिनेता रणवीर सिंह का है जन्म दिन, जो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं
जो अपनी एकटिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है, वो हैं रणवीर सिंह आज ही के दिन 6 जुलाई 1985 में इनका जन्म मुंबई में हुआ था| रणवीर सिंह एक बॉलीवुड अभिनेता है, रणवीर सिंह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे, इसके लिए वे स्कूल में बहुत से नाटकों में भी हिस्सा लेते थे|
फिर एच.आर. कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में एडमिशन होने के बाद रणवीर सिंह को अनुभव हुआ की फिल्मो में काम करना इतना भी आसान काम नही है, क्योकि उन्हें बहुत से लोगो ने यही बताया था की जिनका पारिवारिक इतिहास फिल्मो से जुड़ा हुआ होता है वही फिल्म क्षेत्र में आगे बढ़ सकते है, लेकिन बावजूद इसके सिंह ने हार नही मानी और पढाई पूरी करने के बाद 2007 में मुंबई वापिस आ गए|noida news

0 Comments