अगर आपने चैन की नींद नहीं ली तो आपका मेंटल हेल्थ बिगड़ सकता है।

स्वस्थ रहने के लिए भरपूर नींद जरूरी है। जब आप चैन की लोगे तभी आप स्वस्थ रहोगे। अगर आपने चैन की नींद नहीं ली तो आपका मेंटल हेल्थ बिगड़ सकता है। ये बात हम नहीं कह रहे, ये बात एक शोध में सामने आई है। शोध में पाया गया कि प्राकृतिक आपदा से बचे लोगों में त्रासदी के दो साल बाद भी नींद की गड़बड़ी और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं पाई गई।
चैन की नींद नहीं ली तो आप हो जायेंगे पागल!
शोधकर्ताओं ने भूकंप के बाद दो साल तक जीवित रहने वालों का सर्वेक्षण किया और पाया कि 94 प्रतिशत लोगों ने अनिद्रा के लक्षणों और आपदा के बाद के जोखिम का अनुभव किया| दो साल बाद 42 प्रतिशत में पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (पीटीएसडी) का महत्वपूर्ण स्तर दिखा। लगभग 22 प्रतिशत में डिप्रेशन के लक्षण थे।read more: