वॉशिंगटन: अमेरिका के
वाशिंगटन में एक हैरान कर देने मामला सामने आया है। उस पल को एक बार महसूस कीजिए, यदि आप सड़क पर चल रहे हों और अचानक आसमान से हवाओं के साथ नोटों की बारिश होने लगे तो क्या करेंगे। स्वाभाविक है आप भी रूक कर नोट बटोरने लगेंगे। ऐसा ही वाक्या वॉशिंगटन के
नॉर्थ अटलांटा हाइवे पर देखने को मिला। जहां अचानक डॉलरों की बारिश होने लगी और चारों तरफ नोट ही नोट उड़ने लगे। हवा में उड़ते इन नोटों देखकर राहगीरों ने वही किया जो आप और हम करते। फिर क्या था, हाइवे से सफर कर रहे लोगों ने अपनी-अपनी गाड़ियों को रोककर दोनों हाथों से नोट बटोरना शुरू कर दिया।

लोग बिना किसी परवाह के फटाफट नोट बटोरने लगे। दरअसल
नॉर्थ अटलांटा के एक हाइवे पर कैश से भरे से ट्रक का दरवाजा खुलने के बाद हाइवे पर सफर कर रहे लोग गाड़ियां रोककर नोटों को बटोरने लगे, तो वहीं कुछ लोगों इस नोटों की बारिश के नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद भी किया। आपको बता दे कि लोगों ने कुल 1,75000 डॉलर यानी करीब 1.20 करोड़ रुपये बटोरकर लूट लिए। और तो और पुलिस के आने के बाद भी लोगों ने यह लूट जारी रखी। घटनाक्रम के बाद पुलिस ने लूटे गए कैश को लौटाने की अपील की है, इस अपील के बाद सिर्फ 6 लोगों ने 4400 डॉलर (करीब 3 लाख रुपये) लौटाए है।
read more:
0 Comments