वार्षिक अमरनाथ यात्रा का चिंता का पहलू यह नहीं है कि तनाव और आतंकवादी गतिविधियों के बावजूद इसमें कितने लोग भाग लेंगे
जम्मू: खुफिया अधिकारियों के मुताबिक अमरनाथ यात्रा इस बार आतंकी हमलों से दो-चार हो सकती है, यह यात्रा सभी के लिए अग्नि परीक्षा साबित होने जा रही है। उनके मुताबिक, कई आतंकी इस टास्क को लेकर कश्मीर के भीतर घुस चुके हैं और वे यात्रा मार्गों के आसपास के इलाकों में डेरा जमाए हुए हैं। ऐसा इसलिए भी स्पष्ट है कि क्योंकि जहां एक ओर कश्मीर में आतंक के पांव तेजी से पुनः बढ़े हैं वहीं दूसरी ओर अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के साथ ही हुर्रियत कॉन्फ्रेंस और आतंकी गुटों के बीच मतभेद पनपने लगे हैं। ऐसे में सभी पक्षों को अमरनाथ यात्रा असुरक्षित लगने लगी है क्योंकि आतंकवादी इसे क्षति पहुंचाने की कोशिशों में अभी से जुट गए हैं।read more:

0 Comments