बिग बॉस के घर में जाने को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका बेहद चौकाने वाला जवाब दिया।
बिग बॉस 13 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। खबर है कि टीवी का सबसे चर्चित और कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस सितंबर महीने में ऑनएयर होने वाला है। शो को लेकर फैंस में उत्सुकता अभी से बनी हुई है। बिग बॉस के घर में जाने वाले सदस्यों को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटमेंट हैं। वहीं जब बिग बॉस के घर में जाने को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका बेहद चौकाने वाला जवाब दिया
डेजी शाह ने बताया कि वह ‘बिग बॉस 13’ में नहीं जा पाएंगी। इस पर उनसे पूछा गया कि अगर खुद सलमान खान उन्हें ऑफर दें तो क्या वह तब भी नहीं जाएंगी। मीडिया के इस सवाल पर डेजी शाह ने कहा अगर मुझे बिग बॉस 13 का ऑफर आता है तो खुद सलमान खान ही मुझे वहां नहीं जाने देंगे। वो बोलेंगे कि मत जाओ। डेजी शाह ने अपने इंटरव्यू में बताया कि वह बिग बॉस का सदस्य नहीं बन रही हैं और अगर उन्हें ऑफर मिलता भी है तो सलमान खान ही उन्हें मना कर देंगे।read more:

0 Comments