मुंबई के एक होटल में ठहरे हैं करीब एक दर्जन विधायक, सुरक्षा बल भी तैनात
कर्नाटक में चल रहे सियासी घमासान का फैसला अब तक नहीं हुआ है विधायकों को मनाने से लेकर गिरफ्तारी तक इस जंग का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है ऐसे में कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन सरकार से अब तक 16 विधायक अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं. वहीं सरकार बचाने में मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सभी मंत्रियों के इस्तीफे करवा दिए हैं.
इस बीच आई एक बड़ी खबर के मुताबिक कांग्रेस के दो और विधायकों एमटीबी नागराज और के. सुधाकर ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा है आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को स्पीकर ने इनमें से 8 इस्तीफे नामंजूर कर दिए हैं.तो वहीं दूसरी ओर मुंबई के एक होटल में ठहरे करीब एक दर्जन विधायकों ने पुलिस को बताया है कि कुमारास्वामी से उन्हें खतरा है जिसके चलते होटल के बाहर सुरक्षा के मद्देनजर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है
ऐसे में बुधवार यानि आज कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार और जेडीएस विधायक शिवलिंगे गौड़ा बागी विधायकों से मुलाकात करने के लिए मुंबई पहुंच गए हैं. यहां उन्हें रोकने के लिए होटल के बाहर पुलिस बल और दंगा नियंत्रण पुलिस लगाई गई read more:

0 Comments