मेष  (Aries)
Aries- AB star news
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है। कार्य में सफलता मिलते मिलते अटक सकती है, इसलिए अधिक प्रयास करना आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी, लेकिन सुदूर यात्रा पर जाने से कार्य में सफलता मिलेगी।
वृषभ (Taurus)
taurus-AB star news
आपके लिए आज का दिन स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य लगभग सभी कार्यों में बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने काम से संतुष्टि मिलेगी, इससे अधिक आपको क्या चाहिए। सुख की प्राप्ति होगी परिवार में मन लगेगा, लेकिन माताजी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।
मिथुन (Gemini)
gemini AB star News
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है और आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपकी व्यस्तता देखते ही बनेगी और दांपत्य जीवन में भी आपको अधिक समय देना पड़ेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।
कर्क (Cancer)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी आनंददायक यात्रा पर जाने की प्लानिंग चलेगी। इसके साथ ही साथ अपने विरोधियों पर आप बेहतर तरीके से लगाम लगा पाएंगे। खर्चे थोड़े अधिक होंगे, लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आमदनी भी बेहतर रहेगी।
सिंह (Leo)
leo Ab star news
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल है और आप पूरी मेहनत से आज का दिन बेहतर बनाएंगे। आपके कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। धन के मामले में भी आज आप भाग्यशाली साबित होंगे और आमदनी में बढ़ोतरी का कोई न कोई जरिया आपको आज भी मिल सकता है।
कन्या (Virgo)
virgo abstar news
आपके लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आप अपने खर्चों पर अंकुश लगाने में कामयाब हो सकते हैं और उससे आपको कुछ सुकून मिलेगा। परिवार से दूर जाने के योग हैं। संभवतः आप अपने काम में व्यस्त होंगे और परिवार को कम समय दे पाएंगे, फिर भी परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और घरेलू जिम्मेदारियों को भी समझें।
तुला (Libra)
libra AB Star NEWS
आपके लिए आज का दिन काफी उन्नति दायक रहेगा। कुछ ऐसी परियोजनाएं हैं, जो पहले से अटकी हुई हैं, लेकिन आज उनकी धूल को आप साफ करेंगे और उन पर आगे काम करेंगे, जिससे आपके कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी और आपको इन्कम होगी।
वृश्चिक (Scorpio)
scorpio AB STAR NEWs
आज के दिन आपको कुछ नई खबरें मिल सकती हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ले आएंगी। छोटे भाई-बहन आनंदित रहेंगे और आपकी मदद भी करेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन हो सकता है कि आज आपको नींद कम आए और किसी चिंता को लेकर आप थोड़े व्यथित हो सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
Sagittarius AB STAR NEWS
आपके लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा और उसका असर आपके जीवन के प्रत्येक क्षेत्र पर पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद को तनावग्रस्त महसूस करेंगे, इसलिए स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान दें। संभव हो तो आज अपने ऑफिस से छुट्टी ले लें और घर पर आराम करें।
मकर (Capricorn)
Capricorn AB Star NEWS
आज अचानक से कुछ अच्छे परिणाम मिलने से आज का दिन बेहतर जाएगा। आप मानसिक रूप से प्रसन्न भी रहेंगे और हर काम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अंदर से प्रेम का एहसास होगा, जो आपके प्रेम जीवन को और भी बढ़िया बना देगा। यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन में भी आज का दिन रोमांटिक रहेगा।
कुंभ (Aquarius)
Aquarius AB STAR NEWS
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। हालांकि पैसों के मामले में आपको लाभ होगा, लेकिन मानसिक रूप से आप कमजोर रहेंगे, इसलिए ऊर्जा शक्ति की कमी होने से कार्यों में अच्छे से भाग नहीं लेंगे।
मीन (Pisces)
Pisces Ab Star News
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी और प्यार भरे पल आएंगे। गुप्त तरीकों से धन का मार्ग खुलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से थोड़ी नोकझोंक हो सकती है और कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।