ये पहली बार होगा जब एक ही स्थान पर 4 लोगों को एक ही समय पर फांसी दी जाएगी।

16 दिसंबर 2012 को देश में दहशत फैला देने वाले निर्भया कांड के चारों दोषियों को तिहाड़ जेल प्रशासन द्वारा एक साथ फांसी दी जाने की तैयारियां चल रही है। बता दें कि अगर जेल प्रशासन ऐसा करता है तो ये पहली बार होगा जब एक ही स्थान पर 4 लोगों को एक ही समय पर फांसी दी जाएगी। वहीं चारों दोषियों को एक साथ फांसी दिये जाना इसलिए आवश्यक माना जा रहा है क्योंकि अलग-अलग समय पर फांसी दिये जाने के दौरान  किसी दोषी को बेचैनी के चलते समस्या पैदा हो जाती है या फिर वह बीमार हो जाता है तो फांसी टालने जैसी कोई स्थिति पैदा न हों।
निर्भया के दोषियों को एक साथ होगी फांसी,
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार चारों दोषियों को एक साथ फांसी दिये जाने के लिए नई तकनीक की जांच की जा रही है। बाकी सभी आरोपियों को दी जाने वाले फांसी के दौरान प्रयोग में लाए जाने वाले बोर्ड में कुछ फेरबदल के जरिए यह नई तकनीक तैयार की जा रही है। साथ ही इस बात का भी परीक्षण किया जा रहा है कि चार लोगों का वजन एक बार में बोर्ड द्वारा उठा पाना संभव है या नहीं। लगातार 3 घंटे तक फांसी का बोर्ड चारो दोषियों का वजन उठा सकता है या नहीं इसे लेकर अभी तक करीबन दो ट्रायल किए जा चुके हैं। read more