नागरिकता संशोधन बिल पर सियासी घमासान तेज, अब राहुल गांधी और प्रियंका ने कही ये बात

राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए ट्वीट किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा

सोमवार को लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल पेश हुआ। जिसके बाद विपक्ष ने लोकसभा में जमकर हंगामा किया। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल का जमकर विरोध किया। उन्होंने विधेयक पर ऐतराज जताते हुए इसे फाड़कर फेंक दिया। हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल को संविधान की मूल भावना के खिलाफ बताया। वहीं असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा है कि असम के लिए ये बहुत ही खतरनाक है।
जब नागरिकता संशोधन बिल पर दहाड़े ‘चाणक्य’
राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए ट्वीट किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा
वहीं नागरिकता संशोधन बिल पर घमासान और तेज होता नजर आ रहा है। राहुल गांधी ने इस बिल का विरोध करते हुए ट्वीट किया और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘नागरिकता संशोधन बिल संविधान पर हमला है। अगर कोई इसका समर्थन कर रहा है तो वह हमारे देश की बुनियाद को नष्ट करने की कोशिश कर रहा है।‘ वहीं दूसरी ओर प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस बिल को लेकर मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने सरकार पर कट्टरता का आरोप लगाया। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के संविधान को नष्ट करने के व्यवस्थित एजेंडे के खिलाफ लड़ेगी। read more

Post a Comment

0 Comments