ये लोग ईद मनाने के लिए अपने गृह शहर गये थे।Noida news  Noida news

जकार्ता – इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर क्षमता से अधिक भरी नाव डूब गई। जिसमें कम से 17 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। ये लोग ईद मनाने के लिए अपने गृह शहर गये थे। और लोग ईद मनाकर घर वापस लौटते समय हादसा हुआ। पूर्वी जावा पुलिस के प्रवक्ता फ्रैंस बारुंग मंगेरा ने बताया कि अरीम जया मदुरा द्वीप पर रास गांव से नजदीकी कलिआंगेत जा रही थी, लेकिन सोमवार को एक तीन फुट ऊंची लहर की वजह से डूब गई।Noida news
लकड़ी की नाव में 60 लोग सवार थे जबकि इसकी क्षमता केवल 30 लोगों के लिए थी। मंगेरा ने बताया कि खोज टीमों और स्थानीय मछुआरों ने 39 लोगों को बचा लिया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को मौसम में सुधार होने के बाद और नावों को खोज अभियान में लगाया गया। और चार बच्चों समेत कम से कम 17 शवों को बरामद किया गया। और अन्य लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।Noida news
indosasia ship sank-17 death