दिल्ली में पुलिस द्वारा सिख समुदाय के आटो चालक की जबरदस्त पीटाईNoida news

लखनऊ । देश की राजधानी दिल्ली पुलिस का एक बार फिर से अमानवीय चेहरा सामने आया है । हाल ही में दिल्ली में पुलिस द्वारा सिख समुदाय के आटो चालक की जबरदस्त पीटाई और उसकी पगड़ी व केशो को पैरों से रौंदा जिसको लेकर लखनऊ में हजरतगंज स्तिथ गांधी प्रतिमा पर लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रदर्शन किया गया ।Noida news
#delhi sikh auto driver beaten by police
वहीं पूर्व राज्य मंत्री हरपाल सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने जिस तरह से एक सिख आटो चालक और उसके बेटे की पिटाई की है वह निंदनीय है । पुलिस द्वारा पिटाई से आटो चालक के शरीर पर डंडो के निशान बने हुए हैं । इतना ही नही आटो चालक की पगड़ी और केशो को पुलिस कर्मियों ने पैरों से रौंदा है जोकि सिख समुदाय का और उसके धर्म का सबसे बड़ा अपमान है । उसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।Noida news
जिसके विरोध में आज हम प्रदर्शन कर आरोपी पुलिसकर्मी को बर्खास्त कर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं । वहीं सरकार को चेतावनी देते हुए कहा की अगर मांग पूरी न हुई तो पूरे सिख समुदाय द्वारा सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा ।Noida news