टीवी शो ‘नागिन 3’ से सफलता के नए आयाम छूने वाली ऐक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों वकेशन मोड में हैं।
टीवी शो ‘नागिन 3‘ से सफलता के नए आयाम छूने वाली ऐक्ट्रेस सुरभि ज्योति इन दिनों वकेशन मोड में हैं और जहां भी घूमने जा रही हैं वहां से अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। इन तस्वीरों में सुरभि ज्योति की अदा तो देखने लायक है ही, उससे भी ज्यादा आकर्षक है उनका ड्रेसिंग स्टाइल। noida news

वैसे तो सुरभि ज्योति हर लिबास में बड़ी ही खूबसूरत लगती हैं, लेकिन जब वह लहंगा पहनती हैं तब तो कहने ही क्या। इस बार समर्स में अगर आप अपने लिए लहंगा टाइप कुछ खरीदने की सोच रही हैं तो फिर सुरभि ज्योति के इन दो लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। अगर सॉफ्ट पेस्टल और लाइट कलर्स पसंद हैं तो फिर सुरभि द्वारा पहना गया यह लाइट ब्लू और लाइट कैरट कलर का लहंगा ट्राई कर सकती हैं। पिंक कलर के लहंगे के साथ शिमरिंग सिल्वर कलर की चोली और कैरट कलर की ओढ़नी में सुरभि हॉट लग रही हैं। कलर्स का यह कॉम्बिनेशन वाकई डेडली है।
इस लुक को आप किसी शादी, पार्टी या फिर फेस्टिवल पर कैरी कर सकती हैं। साथ में कानों में बड़े-बड़े इयररिंग्स पहन लेंगी तो लुक में चार चांद लग जाएंगे। सुरभि ने इस लहंगे के साथ हाथ में एक-एक बैंगल पहना है। आप चाहे तो इसी तरह सिंगल बैंगल पहन सकती हैं नहीं तो चोली से मैच करते हुए शिमरिंग सिल्वर बैंगल्स भी खूब फबेंगे।
बात करें सुरभि के दूसरे लुक की, तो आजकल जब लगभग सभी हिरोइनें पिंक कलर के प्रति अपना क्रेज जाहिर कर रही हैं तो फिर भला सुरभि कैसे पीछे रहें? सुरभि ने पिंक कलर के इस लहंगे को क्रीम कलर के ब्लाउज के साथ कैरी किया और साथ में पिंक कलर की ओढ़नी। सुरभि इसमें बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वैसे भी आजकल पिंक कलर काफी ट्रेंड में है और आप भी इस बार अपने वॉरड्रोब में पिंक कलर के आउटफिट्स शामिल कर सकती हैं।

0 Comments