बर्थडे स्पेशल: राजा हिंदुस्तानी के इस सीन ने बदल दी थी करिश्मा की जिंदगी

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार करिश्मा कपूर आज अपना 45 वां बर्थडे मना रही हैं।

90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार करिश्मा कपूर आज अपना 45 वां बर्थडे मना रही हैं। करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 में मुंबई में हुआ था। करिश्मा ने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत 15 साल की उम्र में ही कर दी थी। प्रेम कैदी में पहली बार स्क्रीन पर नजर आईं करिश्मा कपूर का लोगों ने शुरू में काफी मजाक उड़ाया था। किसी मे उन्हें लेडी रणधीर कपूर कहकर बुलाया, तो कोई उन्हें लड़के जैसी लुक की लड़की कहता था।
करिश्मा कपूर
आपको बता दें कि पहली बार करिश्मा 1991 में साउथ के हीरो हरीश कुमार के साथ नजर आई थीं। तब उन्हें दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स नहीं मिला था। लेकिन 1996 में आई फिल्म ‘राजा हिन्दुस्तानी’ ने करिश्मा की किस्मत की पलट कर रख दी। फिल्म में जहां उनका मेकओवर हुआ वहीं आमिर के साथ उनका किसिंग सीन भी उस समय बहुत चर्चित हुआ था। माना जाता है कि वो उस समय का बॉलीवुड में सबसे लंबा किसिंग सीन था।
फिल्म के डायरेक्टर फिल्म में किसिंग सीन को लेकर काफी परेशान थे। वे चाहते थे कि सीन वल्गर नहीं लगना चाहिए क्योंकि उस समय में इस तरह के सीन्स बोल्ड माने जाते थे। लेकिन करिश्मा ने आमिर के साथ बारिश में परफेक्ट किसिंग सीन दिया और जिन्होंने उन्हें रातों-रात फेमस कर दिया।
करिश्मा ने साल 2002 में अभिषेक से सगाई कर ली थी, लेकिन कुछ ही महीनों में दोनों की सगाई टूटने की खबर मीडिया में आ गई। माना जाता है कि जया बच्चन की वजह से ये सगाई टूटी थी। noida news
बता दें कि साल 2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से शादी कर ली। लेकिन उनका ये रिश्ता भी ज्यादा समय तक न चल सका और दोनों अलग हो गए। अब खबर है कि करिश्मा बिजनेसमैन संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं।  दोनों की अगस्त में शादी करने की खबर थी।

लेकिन करिश्मा ने इन सब बातों को नकारते हुए शादी से मना कर दिया। करिश्मा के पिता रणधीर कपूर ने बताया कि करिश्मा दोबारा शादी करने के मूड में नहीं हैं। करिश्मा फिलहाल फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं।

Post a Comment

0 Comments