जेठ की शादी में प्रियंका- निक की पेरिस मस्ती, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर से दोबारा शादी करने जा रहे हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस अपनी गर्लफ्रेंड सोफी टर्नर से दोबारा शादी करने जा रहे हैं । इस बार ये शादी पेरिस में होगी । शादी के लिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सहित पूरा परिवार पेरिस पहुंच चुका है । प्रियंका और निक की पेरिस में एंज्वॉय करते कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । जिसमें दोनों प्रियंका चोपड़ा  और निक जोनस रोमांटिक पोज भी दे रहे हैं । इन तस्वीरों में ये स्टार कपल बोट की सैर करता दिख रहा है । 
प्रियंका चोपड़ा
निक ने भी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है । इसमें दोनों गॉगल लगाए हैं । वहीं निक सिगार पीते दिख रहे हैं ।  इस तस्वीर को शेयर करते हुए निक ने लिखा- ‘द सिटी ऑफ लव’। वहीं दूसरी तस्वीरों में दोनों डांस करते दिख रहे हैं । ये तस्वीरें प्रियंका की टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं । दोनों साथ में बहुत खुश नजर आ रहे हैं । इस दौरान प्रियंका ने प्रिंटेड रफेल हाई स्लिट ड्रेस पहनी है । noida news
वहीं निक कैजुअल शर्ट और जींस में नजर आए । इस दौरान भी दोनों को एक-दूसरे को किस करते देखा गया । प्रियंका और निक पहले भी पब्लिकली किस करते नजर आ चुके हैं । प्रियंका और निक की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं । कुछ दिन पहले भी प्रियंका व्हाइट ड्रेस में निक के साथ पेरिस की सैर करती आई थीं । 
बता दें कि पिछले महीने सोफी और जो जोनस ने लॉस वेगास में शादी की थी । ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी । इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे । अब पेरिस में हो रही ये शादी धूमधाम से होगी । सोफी ने यूरोप में एक मल्टीस्टॉप वैकेशन कर अपनी बैचलरेट पार्टी भी सेलिब्रेट की थी।
इस बार ये कपल फ्रेंच वेडिंग करने जा रहे है। सोफी ने जो जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी जेठानी सोफी टर्नर के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग देखते बन रही है। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में अपनी बॉलीवुड फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वो एक मां की भूमिका में नजर आएंगी। 


Post a Comment

0 Comments