इस दौरान एक बार फिर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा

अंबाती रायडू के क्रिकेट से अचानक सन्यास लेने के बाद सोशल मीडिया और अलग-अलग प्लेटफार्म पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में अब पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का नाम भी जुड़ गया है। योगराज सिंह हमेशा से अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते है। इस बार उन्होंने रायडू के सन्यास पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में रायडू रिटायरमेंट से वापस आने की सलाह दी है।
योगराज सिंह ने अंबाती रायडू को सन्यास से वापस आने की सलाह दी
अंबाती रायडू के सन्यास पर योगराज सिंह ने उन्हें सन्यास से वापस आने की सलाह दे दी है। साथ ही उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बुरा भला भी कहा, उन्होंने कहा कि ‘धोनी जैसे लोग हमेशा नहीं रहेंगे, गंदगी हमेशा नहीं रहती। रायडू मेरे बेटे आपने जल्दी फैसला ले लिया,  वापस आओ और उन्हें बताओ की आप क्या हो। आप रणजी ट्रॉफी खेलो, ईरानी ट्रॉफी खेलो 200-250 नॉटआउट स्कोर करो, इन लोगों को बताओ कि आप क्या हो।‘
साथ ही उन्हों