भाजपा में शामिल होते ही सपना चौधरी ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना?

काफी दिनों से चर्चा चल रही थी कि सपना चौधरी बीजेपी में शामिल हो जाएंगी और लोकसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगी! सपना चौधरी ने बीजेपी के लिए लोकसभा में चुनाव तो नहीं लड़ा लेकिन उन्होंने भाजपा के शुरू हुए सदस्यता अभियान में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली
बीजेपी में आते ही सपना चौधरी ने किया, ये पहला काम
सदस्यता ग्रहण करने के एक दिन बाद ही सपना पूरे राजनीतिक रंग में दिखी और सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपने निशाने पर लिया। सपना ने कहा कि चुनाव लड़ने में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन वह पार्टी के आदेशों का पालन करती रहेंगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए सपना चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रमुख के खिलाफ चुनावलड़ने की बजाय चुनाव से हटना पसंद करेगी, उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि