जहां कहीं भी पैन कार्ड का उपयोग अनिवार्य हो वहां ग्राहक आधार कार्ड का उपयोग कर काम चला सकता है।
जैसा कि आज तक देखते आए हैं कि 50000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर पैन कार्ड का होना अनिवार्य होता है! ऐसा करने के लिए केवल पैन कार्ड का ही इस्तेमाल किया जा सकता था! लेकिन अब 50000 ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर पैन कार्ड की जगह आधार कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा इस बदलाव के लिए केंद्र ने बैंकों व अन्य संस्थाओं को अपने सिस्टमों को अपग्रेड करने के लिए कहा है। राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने शनिवार को कहा कि बैंक अपने सिस्टम को इस तरह अपग्रेड कर लें, कि जहां कहीं भी पैन कार्ड का उपयोग अनिवार्य हो वहां ग्राहक आधार कार्ड का उपयोग कर काम चला सकता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार का बजट पेश किया उन्होंने कहा कि ग्राहक आसानी से नियमों का अनुपालन कर सकें इसके लिए आधार कार्ड की जगह पैन कार्ड को जल्द ही स्वीकृति दी जाएगी! ऐसी स्थिति में हर जगह जहां आधार कार्ड जरूरी होता है और उसका इस्तेमाल किया जाता है उसकी जगह पैन कार्ड का उपयोग अनिवार्य है! ऐसा करने से ग्राहकों को बहुत सुविधा मिलेगी! और वो बिना परेशानी के अपने कई कामों को कर सकेंगे!

0 Comments