जवाहिरी ने कश्मीर को मत भूलना नाम से संदेश किया जारी, भारत पर हमले का दिया संदेश

पूरी दूनियां भर में अपने आंतकी गतिविधियों के लिए जाने मानें ओसामा बिन लादेन के आतंकी संगठन अल कायदा का सरगना अयमान अल जवाहिरी का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह कश्मीर में सक्रिय आतंकियों से भारत सरकार और सेना पर लगातार चोट करने का आह्वान कर रहा है और अयमान अल जवाहिरी ने पाकिस्तान को भी नसीहत दी है कि वह कश्मीर को भूले नहीं जवाहिरी ने कश्मीर को मत भूलना नाम से संदेश जारी किया है.
भारत के लिए अलकायदा का धमकी भरा वीडियो, कश्मीर को लेकर जारी किया वीडियो
बताया जा रहा है कि कश्मीर में सुरक्षा बलों के खिलाफ जंग छेड़ने के लिए अल कायदा एक नया समूह भी तैयार कर रहा है. सफेद पगड़ी और कुरता पहने अयमान अल जवाहिरी ने इस वीडियो में कहा है, ‘मेरा मानना है कि कश्मीर में मौजूद मुजाहिदीन को फिलहाल भारतीय सेना और सरकार को लगातार चोट पहुंचाने पर ही पूरा ध्यान देना चाहिए.’ जवाहिरी का कहना है कि इससे भारत की अर्थव्यवस्था को भी नुकसान होगा.
आपको बता दें की 14