डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे इतनी तरक्की करने वाली है।

इसे कहते हैं किस्मत! सबसे बड़ी देसी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को जब दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन कंपनी वॉलमार्ट ने खरीदा तो उसे यह अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि साथ में मिली डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे इतनी तरक्की करने वाली है। अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट के साथ डील के वक्त उसकी सहायक कंपनी फोनपे को लेकर बहुत कुछ सोचा नहीं था। लेकिन, अब फोनपे भारत की टॉप स्टार्टअप के रूप में उभर रही है।
वॉलमार्ट ने खरीदी फ्लिपकार्ट
फ्लिपकार्ट बोर्ड ने हाल ही में फोनपे प्राइवेट लिमिटेड को खुद को नई इकाई के रूप में स्थापित करते हुए बाहरी निवेशकों से 1 अरब डॉलरb (करीब 65 अरब रुपये) जुटाने की अनुमति दे दी। न्यूज साइट ब्लूमबर्ग ने गुप्त