सनी देओल ने चुनाव प्रचार में रु.7,000,000 से ज्यादा खर्च किए हैं! जिसपर अभी जांच चल रही है

गुरदासपुर के सांसद सनी देओल की सदस्यता खतरे में पड़ गई है क्योंकि उन्होंने चुनाव प्रचार में तय सीमा से ज्यादा खर्च किया है! गुरदासपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग को एक रिपोर्ट भेजी है जिसमें उन्होंने अभिनेता से नेता बने सनी देओल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनाव प्रचार में रु.7,000,000 से ज्यादा खर्च किए हैं! जिसपर अभी जांच चल रही है अगर चुनाव आयोग उन्हें दोषी ठहरा देता है तो उनकी सदस्यता भी रद्द हो सकती है!
छिन सकती है भाजपा नेता सनी देओल की सदस्यता? हो सकते हैं पार्टी से बाहर?
खबरों के मुताबिक गुरदासपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव आयोग को जो रिपोर्ट भेजी है उसके मुताबिक निर्धारित सीमा रु.7,000,000 रुपए है उसमें उन्होंने कहा है कि सनी देओल ने अपने चुनाव प्रचार में 8.51 लाख रुपए ज्यादा खर्च किए हैं! उनकी सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार देओल ने अपने चुनाव प्रचार में 78.51 लाख रुपए खर्च किए हैं! गौरतलब है कि रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल ऐक्ट,1951 के सेक्शन 123 (6) के तहत यह गड़बड़ी चुनाव के भ्रष्ट गतिविधियों में आती है और इस आधार पर सांसद को उसकी सदस्यता के अयोग्य भी ठहराया जा सकता है।