साकेत कोर्ट परिसर में एक आरोपी ने 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी
दिल्ली के साकेत कोर्ट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. साकेत कोर्ट परिसर में उस वक्त हल्ला- गुल्ला मच गया जब एक आरोपी ने 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी. जिसके बाद आरोपी की मौत हो गई. मामला दिल्ली के साकेत कोर्ट का है. यहां पुलिस कस्टडी में एक आरोपी को पेशी के लिए लाया गया था. लेकिन आरोपी ने मौका देखकर पुलिस से अपना हाथ छुड़ा लिया. जिसके बाद आरोपी भागा और 5वीं मंजिल से कूद गया.
5वीं मंजिल से कूदने के बाद आरोपी की हालत काफी गंभीर हो गई. घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए वहां PCRकी टीम भी पहुंची और आरोपी को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने आरोपी को मृत घोषित कर दिया. पुलिस के मुताबिक आरोपी को स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था.
साउथ ईस्ट जिले के सन लाइट कॉलोनी थाने की पुलिस के जरिए उसकी गिरफ्तारी की गई थी. जिसके बाद ही आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. आरोपी पुलिस रिमांड पर था. आपको बता दें कि आरोपी का नाम तैयब है.

0 Comments