नागरिकता संशोधन बिल को लेकर लोकसभा से राज्यसभा तक और भारत के कितने राज्यों में हंगामा हो रहा है।

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर लोकसभा से राज्यसभा तक और भारत के कितने राज्यों में हंगामा हो रहा है। कांग्रेस से लेकर सभी विरोधी दल नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ खड़े हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने फैसले को बदलने को तैयार नहीं है। असम और कुछ उत्तर पूर्वी राज्यों में आगजनी और प्रदर्शन करके लोग अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। नागरिकता संशोधन बिल पर कई बड़े नेताओं के बयान आ चुके हैं। अब हाल ही में पत्रकार रवीश कुमार ने भी इस पर बड़ा बयान दिया है।
निर्भया के दोषियों को एक साथ होगी फांसी, जेल प्रशासन की तैयारियां शुरु
Image result for cab bill
जब से भारतीय जनता पार्टी दूसरी बार सत्ता में आई हैं तब से ही ऐतिहासिक फैसले लेने में लगी हुई है। इन ऐतिहासिक फैसलों को लेने में सबसे अहम भूमिका अमित शाह निभा रहे हैं। अमित शाह को भारतीय जनता पार्टी का चाणक्य भी कहा जाता है। अमित शाह ने बिल को लोकसभा में बड़ी ही आसानी से पास करा लिया है और उसके बाद राज्यसभा में भी इसे बहुमत हासिल हो चुका है। read more