भारत द्वारा एस-400 खरीदने की डील फाइनल होने से बौखलाया अमरीका

भारत द्वारा रूस से मिसाइल डिफेंस सिस्टम एस-400 खरीदने की डील फाइनल होने के बाद चिल्ला रहे अमेरिका को भारत ने दो टूक जवाब दिया है. भारत ने अमेरिका को सफा कर दिया है कि भारत सरकार वही करेगी जो उसको उचित लगेगा क्योंकि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है. अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो को भारत ने दो टूक बता दिया है राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में इंडिया वही करेगा जो राष्ट्रहित में होगा.
भारत द्वारा एस-400 खरीदने की डील फाइनल होने से बौखलाया अमरीका
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने माइक पोम्पियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत के रूख से अमेरिका को साफ-साफ कहा कि ‘ . हम वही करेंगे जो हमारे राष्ट्रीय हित में है और उस रणनीतिक साझेदारी का एक हिस्सा प्रत्येक देश की क्षमता और दूसरे के राष्ट्रीय हित का सम्मान करना है. भारत रूस से एस- 400 मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीद रहा है और अमेरिका चाहता है कि भारत ये डील रद्द करे तथा अमेरिका से ये मिसाइल रक्षा प्रणाली खरीदे ले लेकिन अब भारत ने यह साफ़ कर कर दिया है कि वह रूस के साथ इस सौदा को किसी भी कीमत पर रद्द नहीं करेगा क्योंकि रूस के साथ भारत के हमेशा से अच्छे संबंध रहे हैं.
बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो व भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आमने-सामने की वार्ता की और प्रतिनिधिमंडल स्तर पर भी बातचीत हुई. दोनों देशों ने आतंकवाद का मुकाबला करने में भारत-अमेरिका सहयोग को बढ़ाये जाने की भी प्रतिबद्धता जताई. इसके बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पोम्पिओ और जयशंकर ने स्वीकार किया कि व्यापार पर अलग-अलग विचार है लेकिन उन्होंने कहा कि मित्रों और बड़े व्यापारिक साझेदारों के पास मुद्दे होंगे जिन्हें हल किया जा सकता है.


नई दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान माइक पोम्पियो ने कहा कि भारत अमेरिका का अहम साझीदार है और दोनों देशों के बीच के रिश्ते नई ऊंचाई पर हैं. पोंपियो ने कहा कि वह भारत की जरूरतों तथा हितों को समझता है. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत-अमेरिकी रणनीतिक साझेदारी गहन और व्यापक समन्वय पर आधारित है. उन्होंने कहा कि पोम्पिओ के साथ ऊर्जा, व्यापार मुद्दों, अफगानिस्तान, खाड़ी और हिंद-प्रशांत क्षेत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. जयशंकर ने आतंकवाद पर कहा कि उन्होंने ट्रंप प्रशासन के मजबूत समर्थन के लिए प्रशंसा व्यक्त की है.

Post a Comment

0 Comments