देश की राजधानी दिल्ली में बदमाश किस कदर बेखौफ है ये आए दिन दिल्ली में देखने को मिल रहा है| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई| मृतक की पहचान अमित कोचर के रूप में हुई है, आपको बता दें कि प्रॉपर्टी डीलर अमित कोचर को उनके ही घर के बाहर गोली मारी गई| बदमाशों के बेखौफ होने का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है|  कि पहले बदमाशों ने अमित कोचर को घर से बाहर घसीटकर निकाला और गाड़ी में बैठाया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी| बताया जा रहा है कि अमित कोचर अपनी पत्नी के साथ विकासपुरी में रहते थे| उनका पहले कई साल तक अपना बीपीओ था और अब मिट प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे. अमित कोचर की पत्नी एनसीआर में एक कॉल सेंटर में काम करती है|
गुरुवार रात अमित करीब 11 बजे अपने 2 दोस्तों के साथ घर पर मौजूद थे| अमित कोचर और उनके दोस्तों ने ऑनलाइन खाना आर्डर किया, जिसके थोड़ी देर बाद घर की घंटी बजी, अमित कोचर ने सोचा कि डिलीवरी बॉय खाना लेकर आया है और उन्होंने अपने घर का दरवाजा खोल दिया, तभी कुछ बदमाशों ने अमित को पकड़ लिया और घसीटकर घर से बाहर ले आए. इसके बाद बाहर खड़ी गाड़ी में बैठाया और गोली मार दी| जब अमित कोचर के दोस्तों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी, तब वो घर से बाहर आए|
इस दौरान बदमाश अमित कोचर पर बंदूक तानते हुए फरार हो गए. अमित को इस हाल में देखकर उनके दोस्तों ने फौरन अमित को डीडीयू अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन तब तक अमित की जान जा चुकी थी, और डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया. तो वहीं अमित के परिजनों के मुताबिक अमित कोचर की किसी से कोई रंजिश नहीं थी. जब इस वारदात की जानकारी पुलिस को हुई, तो वह मौके पर पहुंच गई| फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है| इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है लेकिन अभी तक अमित कोचर के कातिलों का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस जल्द ही हत्यारों को पकड़ने का दावा कर रही है.