12 विधायक इस्तीफा देने के लिए विधानसभा पहुंचे

नई दिल्ली: कर्नाटक में राजनीति का नाटक अभी भी खत्म नही हुआ है। जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन मौजूदा सरकार के लिए संकट बनता जा रहा है। शनिवार को सरकार पर ये संकट तब और गहरा गया जब 12 विधायक इस्तीफा देने के लिए विधानसभा पहुंच गए। ये इस्तीफ तब दिया गया है जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अमेरिका दौरे पर हैं|
खबरों के मुताबिक, जो विधायक अभी विधानसभा स्पीकर के पास इस्तीफा देने गए हैं, उन सभी ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए हैं| गौरतलब है कि पिछले साल हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 और जेडीएस ने 35 सीटों पर जीत हासिल करके सरकार बनाई थी, वहीं बीजेपी ने 104 सीटें जीती थी