दिल्ली का एक ऐसा स्कूल जो माता-पिता को LIVE CCTV फुटेज मुहैया कराने वाला दुनिया का पहला स्कूल बना

स्कूलों में बढ़ रही घटनाओं और सुरक्षा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह दावा किया है कि दिल्ली का एक स्कूल जो सीसीटीवी की LIVE CCTV फुटेज सीधे सीधे बच्चों के माता पिता को मुहैया कराएगी आपको बता दें कि माता-पिता  एक मोबाइल एप के जरिए अपने बच्चे को कक्षा में पढ़ते हुए देख सकते हैं..
दुनिया का सबसे पहला स्कूल जहां माता पिता LIVE CCTV देख सकेगें बच्चों को..
साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस साल नवंबर तक राष्ट्रीय राजधानी के सभी सरकारी स्कूलों के क्लासरूम में CCTV कैमरे लग जाएंगे  केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ लाजपत नगर स्थित शहीद हेमू कलानी सर्वोदय विद्यालय की कक्षाओं में CCTV कैमरों को चालू कर योजना का उद्घाटन करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार के 1000 से अधिक स्कूलों को इस वर्ष नवम्बर तक सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा read more: