दुनिया के अमीर लोगों में शुमार और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी हैं। मीडिया रिपोर्ट से शुक्रवार को जानकारी मिली। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद शेख की छठी पत्नी राजकुमारी हया एक ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी हैं। वह लंदन में शानदार जिंदगी जी रही हैं
7 बीवियाँ और 23 बच्चों वाले दुबई के शासक की एक पत्नी, ब्रिटिश बॉडीगार्ड के साथ भागी
राजकुमारी हया ब्रिटेन में राजनीतिक शरण लेने की भी तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा वे शेख मोहम्मद से तलाक लेने की अर्जी भी दायर करने वाली हैं। हालांकि, इनकी शादी में दो देशों के राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध भी जुड़े हुए थे। पिछले हफ्ते राजकुमारी हया 271 करोड़ रुपये और दोनों बच्चों को लेकर दुबई से फरार हो गई थीं। हया जर्मनी होते हुए ब्रिटेन भाग गईं और वहां उन्होंने बकिंगम पैलेस गार्डेंस में एक घर खरीदा है। इस घर की कीमत कई सौ करोड़ की बताई जा रही है। बकिंघम पैलेस गार्डेंस ऐसा इलाका है, जहां दुनिया के सबसे महंगे घर हैं।read more: