बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीटर पर मॉब लिंचिंग को लेकर दिया बयान

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने ट्वीटर पर मॉब लिंचिंग को लेकर सकार का घेराव करते हुए लिखा की मॉब लिंचिंग  जैसी घटना को लेकर सख्त कानून बनाया जाए साथ ही सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इसके शिकार अब केवल दलित, आदिवासी व धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोग ही नहीं बल्कि सर्वसमाज के लोग तथा पुलिस भी बन रही हैं
दरअसल मायावती ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि भीड़ हिंसा एक भयानक बीमारी के रूप में देशभर में फैल रही है जिसका प्रभाव देश के तमाम वर्गों पर पड़ रहा है
मॉब लिंचिंग पर मायावती का बयान, सख्त कानून नहीं बना पा रही सरकार
साथ ही आरोप लगाते हुए उन्होने कहा कि यह रोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के कारण हो रहा है सरकार अपने राज में क़ानून  व्यवस्था स्थापित नहीं कर पा रही है जिसके शिकार अब केवल दलित, आदिवासी व धार्मिक अल्पसंख्यक समाज के लोग ही नहीं बल्कि सर्वसमाज के लोग तथा पुलिस भी बन रही हैं।
मायावती ने कहा कि पहले भी इस तरह की इक्का-दुक्का घटना हुआ करती थी  लेकिन अब यह घटनाएं आम हो गई हैं। देश में लोकतंत्र के हिंसक भीड़तन्त्र में बदल जाने पर सभ्य समाज में चिन्ता की लहर है सुप्रीम कोर्ट ने भी इसका संज्ञान लेकर केन्द्र व राज्य सरकारों को इसके लिये निदेर्ंश जारी किये हैं इस मामले में भी केन्द्र व राज्य सरकारें कतई भी गम्भीर नहीं है